Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिनेता धनुष और मारी सेल्वराज एक बार फिर करेंगे साथ काम, नए प्रोजेक्ट को लेकर हुई घोषणा

Lagatar Desk: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर धनुष और फेमस फिल्म निर्माता मारी सेल्वराज ने साल 2021 में साथ काम करते हुए `कर्णन` जैसी शानदार फिल्म दी थी. वहीं, अब यह फिल्म मेकर और एक्टर की जोड़ी वापस से पर्दे पर छाने को तैयार है. जी स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा की है. इस नए प्रोजेक्ट के साथ धनुष और फिल्म निर्माता मारी सेल्वराज एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म की दूसरी सालगिरह पर इस नई फिल्म की घोषणा करते हुए जी स्टूडियोज साउथ और वंडरबार फिल्म्स काफी ज्यादा खुश हैं. इसे भी पढ़ें:  कारोबारी">https://lagatar.in/stock-market-rises-on-first-day-of-trading-week-sensex-rises-155-points-buying-in-auto-realty-shares/">कारोबारी

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 155 अंक चढ़ा, ऑटो-रियल्टी शेयर में लिवाली
अभिनेता धनुष ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए रविवार रात लिखा, "एक बड़ा ‘प्रोजेक्ट’ जो कई कारणों से खास है. ओम नम: शिवाय." वहीं मारी सेल्वराज ने कहा, ‘‘ मैं एक बार फिर धनुष सर के साथ काम करने को उत्साहित हूं. ‘जी स्टूडियोज’ की दक्षिण भारतीय फिल्मों का काम संभालने वाले अक्षय केजरीवाल ने कहा कि कंपनी ‘वंडरबार फिल्म्स’ के साथ अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करते हुए खुश व गौरवान्वित है.

बड़े बजट की होगी फिल्म

यह फिल्म अभी तक धनुष की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म होगी. फिल्म के बारे में एक और दिलचस्प आकर्षण बात यह है कि धनुष की वंडरबार फिल्म्स के साथ वापसी होगी. जी स्टूडियोज और वंडरबार फिल्म्स संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म में विभिन्न क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों के प्रतिष्ठित कलाकार और शीर्ष लीग तकनीशियन शामिल होंगे, जिसकी घोषणा जल्द ही की जायेगी. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-distributed-material-among-villagers-in-parodi/">मनोहरपुर

: पारोडी में सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच सामग्री का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही