Search

 
 
 

प्लास्टिक सर्जरी से एक्ट्रेस आयशा टाकिया का फेस खराब, फैंस कर रहे ट्रोल

 
Lagatardesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अपनी सर्जरी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिलहाल आयशा टाकिया फिल्मों से दूर हो चुकी हैं.एक्ट्रेस ने अपने फेस पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी. सर्जरी के खराब होने के बाद एक्ट्रेस का फेस एकदम बदल गया. अब वो पहचान में भी नहीं आ रही है. जिसके बाद एक्ट्रेस को भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. इसके बाद लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स के डर से अकाउंट डिलीट किया है. जिसके बाद हाल ही में आयशा टाकिया ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंस्टाग्राम पर वापस आते ही एक्ट्रेस ने अपने हेटर्स की अच्छे से क्लास लगाई है. वहीं बालीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, आयशा टाकिया के सपोर्ट पर एक पोस्ट भी शेयर किया.https://lagatar.in/actress-ayesha-takias-face-is-spoiled-due-to-plastic-surgery-fans-are-trolling/untitled-2-63/"

rel="attachment wp-att-940030">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-2-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सपोर्ट में आई विद्या बालन

एक्ट्रेस ने लिखा खूबसूरत आयशा टाकिया, जिन्होंने एक समय सलमान खान अभिनीत फिल्म वांटेड और अन्य फिल्मों से बॉलीवुड में लहरें पैदा की थीं, उन्हें उनकी सुंदरता पर निशाना साधते हुए अवांछित ट्रोल का शिकार होना पड़ा है, इसके बाद अभिनेत्री ने अपना अकाउंट निष्क्रिय कर दिया और कल ही उन्होंने इसे फिर से सक्रिय किया. वापसी के साथ आयशा टाकिया ने लिखा, आपने नोटिस किया कि मैंने किसी भी बारे में कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. उन्होंने कहां कि मैंने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया है. काफी लोग हैं, जो मुझे सपोर्ट कर रहे है. वहीं बहुत से लोग लगातार मुझे ट्रोल कर रहे हैं. मेरे बारे में बुरा भला कह रहे हैं. हालांकि मैं किसी से कुछ नहीं कहने वाली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही