Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पिता की मौत के बाद एक्ट्रेस Hina Khan ने किया पहला पोस्ट

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk: टीवी एक्ट्रेस Hina Khan के पिता Aslam Khan का 20 अप्रैल को निधन हो गया. खबरों की मानें तो Hina khan के पिता का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए था. पिता की मौत के चार दिन बाद अब Hina Khan ने पहली पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने बताया है कि परिवार गम में डूबा हुआ है. इसके कारण वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं. लेकिन उनकी टीम प्रोफेशनल लाइफ अपडेट्स फैंस को देते रहेंगे. कुछ समय के लिए वह नहीं बल्कि, उनकी टीम उनका अकाउंट हैंडल करेगी.

एक्ट्रेस Hina Khan ने लिखा यह पोस्ट

Hina Khan ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरे पिता 20 अप्रैल 2021 को हमें छोड़कर जन्नत में चले गये. मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन लोगों ने मुझे फोन करके मेरा और परिवार का हाल-चाल पूछा. इस मुश्किल घड़ी में. मैं और मेरा परिवार, दोनों ही पिता के निधन का शोक मना रहे हैं. इसलिए मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स मेरी टीम हैंडल करेगी. आगे के प्रोजेक्ट्स के बारे में भी मेरी टीम ही आपको बतायेगी. मुझे सपोर्ट करने और प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. Hina Khan’.

एक्ट्रेस ने पिछले लॉकडाउन में शेयर की थीं ढेर सारी फोटोज

Hina Khan ने पिछले लॉकडाउन में अपने पिता के साथ बहुत सारी फोटोज शेयर की थीं. फोटोज को देख कर पता चलता है कि उनके पिता बहुत कूल थे. ये फोटोज उन्होंने `फादर्स डे` के मौके पर शेयर की थीं. फोटोज शेयर करने के साथ Hina ने लिखा था- ‘मैं हमेशा आपकी प्रिंसेज रहूंगी. हैपी फॉदर्स डे डैड’. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो में उनकी फैमिली फोटोज थीं. https://lagatar.in/greta-thunberg-tweeted-about-coronas-deteriorating-situation-in-india/54828/

https://lagatar.in/icici-banks-profits-jumped-260-percent-4403-crore-net-profit-in-the-march-quarter/54833/

https://lagatar.in/jharkhands-daughter-seema-will-study-at-harvard-university/54832/

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही