Search

 
 
 

एक्ट्रेस परणीति चोपड़ा ने अपने पति को फिल्मी अंदाज में किया बर्थडे विश

 
LagatarDesk : परणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने फिल्मी अंदाज में अपने पति को बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने एक पंजाबी कविता के साथ नोट लिखा है. साथ ही इंस्टाग्राम पर एक रील भी शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, `हैप्पी बर्थडे मेरे रागी. आपका ग्रेस, ईमानदारी, धैर्य और मेच्युरिटी मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए इंस्पायर करती है. आप ऐसे ही मुझे लीड करते रहो. स्ट्रॉन्ग बनना, इमोशन की वेल्यू, सम्मान और प्यार का सच्चा अर्थ, ये सब आप मुझे सिखाते हैं. मैं आपसे ऐसे ही सीखती रहूंगी. ये वादा करती हूं`. आगे लिखा, `मेरे आस-पास हर कोई यही कहता है क्योंकि यह सच है, "सब आप जैसे जेंटरमैन नहीं होते." मुझे खुशी है कि भगवान ने मुझे उनमें से सबसे अच्छा इंसान दिया है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कविता कुछ इस प्रकार है...

`वो जितना शांत, मैं उतनी तूफान, वो जितना चुप मैं उतनी लंबी जुबान, वो बहुत चालाक तो मैं थोड़ी-सी नादान, वो ज्यादा नहीं बोलता तो मैं बातुनी की दुकान, उसके शांत जज्बात तो मैं गुस्से की दुकान, वो चलता जमीन पर तो मेरी मंजिल आसमान`. जिसके बाद राघव का रिएक्शन भी आया है. राघव ने कमेंट सेक्शन में लाल दिल वाले इमोजीज डाले हैं. वहीं एक्ट्रेस के भाई सहज और मां रीना चोपड़ा ने भी प्यार बरसाया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही