Search

 
 
 

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कही ये बात

 
LagatarDesk : एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसफ रुथ प्रभु का निधन हो गया है. एक्ट्रेस के पिता एक टेलीकॉम इंजीनियर थे. सामंथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब तक हम दोबारा नहीं मिलते डैड’ सामंथा ने पोस्ट के साथ टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया है. साथ ही एक्ट्रेस की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें लिखा है, अपने पिता जोसेफ प्रभु के निधन के कारण सामंथा और उनका परिवार शोक के दौर से गुजर रहा है. हम उनके सभी प्रशंसकों और मीडिया के सदस्यों से अनुरोध करते हैं कि उन्हें और उनके परिवार को कुछ प्राइवेसी दें.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-1-43.jpg">

class="size-full wp-image-982941 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-1-43.jpg"

alt="" width="600" height="400" />क्या आप जानते हैं कि सामंथा अपने पिता के साथ कैसा बॉन्ड शेयर करती थीं. दरअसल एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ की बाते बतायीं, जिसने सबको चौंका दिया था. एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि उनका रिश्ता पिता के साथ कुछ तनावपूर्ण रहा है. जिसने उनके जीवन को प्रभावित किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लगता है कि लगभग सभी इंडियन पैरेंट्स ऐसे ही होते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पिता ने कहा था कि मैं इतनी होशियार नहीं हूं ये तो भारतीय शिक्षा पद्धाति ऐसी है कि तुम फर्स्ट आ रही हो.जब माता-पिता ऐसा कहते हैं तो इसका असर लंबे समय तक होता है. मुझे बहुत लंबे समय तक लगता रहा कि मैं होशियार नहीं हूं और मैं अच्छी नहीं दिखती हूं. वो मेरे काम से खुश नहीं थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही