Search

एक्ट्रेस संभावना सेठ लंबा घूंघट लेकर पहुंची अपने ससुराल

Lagatar Desk: एक्ट्रेस व यूट्यूबर संभावना सेठ का नया यूट्यूब वीडियो सामने आया है. जिसमे वो अपने ससुराल गोरखपुर पहुंची हैं. बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने के लिए संभावना सेठ पति अविनाश द्विवेदी के साथ अपने गांव के लिए निकली हैं. अविनाश द्विवेदी ने इस ब्लॉग में गोरखपुर जाने की वजह बताते हुए कहा कि गांव में हमारी कुलदेवी हैं उनके दर्शन करेंगे. उन्होंने बताया जो उन्होंने मन्नत मांगी थी वह पूरी हो गई थी जिस वजह से वह गोरखनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए पूरे परिवार के साथ गोरखपुर पहुंचे हैं. एक्ट्रेस के इस ब्लॉग में कुछ मजेदार और मस्ती भरे मूमेंट भी कैप्चर हुए जहां पति अविनाश के कहने पर एक्ट्रेस लंबा सा घुंघट लिए नजर आईं.
संभावना सेठ का पूरा परिवार होटल से गांव की ओर जा ही रहा था कि अचानक उनकी बीच रास्ते गाड़ी खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह अपना सारा सामान होटल में ही भूल गए हैं. घंटों इंतजार करने के बाद गांव जाने के लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम हुआ और तब जाकर यह पूरा परिवार अपने गांव पहुंचा. संभावना सेठ के गांव का यह सफर बेहद ही शानदार रहा है. बीच रास्ते में उन्होंने पेठे और चाट का भी लुफ्त उठाया है.
इसे भी पढ़ेंकोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-secret-heart-student-got-first-place-in-a-program-organized-by-zee-tv/">कोडरमा:

सेक्रेट हार्ट की छात्रा को ‘जी टीवी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिला प्रथम स्थान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp