Search

दो से तीन साल में आ सकता है अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स का आईपीओ

New Delhi : अदाणी ग्रुप की एयरपोर्ट इकाई अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) का आईपीओ अगले दो से तीन साल में आ सकता है. एएएचएल के निदेशक जीत अदाणी ने मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी का आईपीओ लाने से पहले वह तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. पहला- नवी मुंबई का कमर्शियलाइजेशन और स्टैबलाइजेशन, जो अगले साल से शुरू हो जाएगा. दूसरा- एयरपोर्ट के आसपास सिटी साइड डेवपलमेंट, जो वर्ष 2028-29 में शुरू होना है और तीसरा- नॉन एयरो रेवेन्यू ग्रोथ. कंपनी ने जब से बिजनेस शुरू किया है, तब से यह तीन गुना हो चुका है. आगे चलकर यह आय का एक बड़ा स्रोत होगा. एक बार जब ये तीनों चीजें हो जाएं, तो एएएचएल का एबिटा वर्तमान के 300 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1 से 1.5 बिलियन डॉलर हो जाएगा.  उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि ये तीनों चीजें होने पर ही हम अपने कारोबार की लिस्टिंग कराएंगे. अगर इनमें से एक या दो चीज भी हो जाती है, तो हम अपने निवेशकों के सामने अपना बिजनेस प्लान प्रदर्शित कर सकेंगे. साथ ही जब एबिटा 1 बिलियन डॉलर पर होगा तो हम अपने बिजनेस को लिस्ट कराने में सहज होंगे. इसमें कम से कम 2 से 3 वर्ष का समय लगेगा. जीत अदाणी ने कहा कि एयर इंडिया जैसी मजबूत एयरलाइन कंपनियां अब टाटा समूह के अधीन हैं. इससे यह स्पष्ट है कि भारत में छोटी व लंबी दूरी दोनों मार्गों पर एयरलाइन कंपनियों की मजबूत उपस्थिति है. साथ ही सिंगापुर, दोहा, दुबई और अबू धाबी जैसे वैश्विक केंद्रों के कारण अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक में भारत की हिस्सेदारी जो कम हो गई थी, एयर इंडिया के वापस आने से इस खोई बाजार हिस्सेदारी को दोबारा प्राप्त किया जा सकता है. कंपनी के बिजनेस की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अदाणी एटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के रिकॉर्ड छमाही प्रदर्शन में अदाणी न्यू इंडस्ट्री लिमिटेड (एएनआईएल) और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) का अहम योगदान है. वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम छमाही यानी अप्रैल से सितंबर की अवधि में अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा करीब ढाई गुना बढ़कर 3196 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 902 करोड़ रुपए था. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-made-serious-allegations-against-bjp/">सीएम

हेमंत ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-भाजपा ने गिरने की सारी हदें पार की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp