Search

 
 
 

अडानी रिश्वत मामला : अमेरिकी कोर्ट अब अडानी के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की साझा सुनवाई करेगा

 
Washington : अमेरिका में घूसखोरी के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर नयी खबर आयी है. जानकारी के अनुसार अमेरिकी कोर्ट अडानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की साझा सुनवाई करेगा. अडानी पर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोप लगे हैं, हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है.

अडानी और अन्य लोगों के खिलाफ जारी मुकदमों को क्लब करने का आदेश  

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूयॉर्क के कोर्ट ने श्री अडानी और अन्य लोगों के खिलाफ जारी मुकदमे को क्लब करने के आदेश जारी कर दिये हैं. कोर्ट के अनुसार जॉइंट ट्रायल में सभी मामलों की एक साथ सुनवाई होगी. कोर्ट का कहना है कि सभी मामलों में आरोप और लेनदेन एक प्रकार के हैं. इस कारण यह फैसला लिया गया है.

इस निर्णय से शेड्यूलिंग में परेशानी से बचा जा सकता है

जान लें कि इनमें अमेरिका बनाम अडानी और अन्य (अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला), सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन बनाम अडानी और अन्य (अडानी के खिलाफ सिविल केस) और SEC बनाम कैबनेस (अन्य आरोपियों के खिलाफ सिविल केस) शामिल हैं. कोर्ट का मानना है कि इस फैसले से न्यायिक प्रक्रिया बेहतर होगी और केस शेड्यूलिंग में परेशानी से बचा जा सकता है.

हम कानून का पालन करने वाले संस्थान हैं

सूत्रों के अनुसार सभी मामले डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस जी गैरोफिस को सौंपे जायेंगे. जस्टिस गैरोफिस अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले भी देख रहे हैं. कोर्ट के स्टाफ को इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं. मामला यह है कि अडानी सहित अन्य पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट पाने के लिए 2 हजार 29 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप हैं. हालांकि अडानी समूह ने आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा था, हम कानून का पालन करने वाले संस्थान हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही