Search

 
 
 

अडाणी प्रकरणः कांग्रेस ने एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के समक्ष दिया धरना

 
Ranchi : अडानी प्रकरण में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को राज्य के सभी प्रखंडों के एलआईसी और एसबीआई कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजन किया गया था. विरोध कर रहे कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि एक तरफ देश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी से बदहाल है, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार देश की गरीब जनता का पैसा को लूटकर अडाणी को दुनिया का अमीर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद देश की जनता के सामने यह सच सामने आ गया है कि भाजपा पूंजीपतियों की साथी है. इसे पढ़ें- डीजीपी">https://lagatar.in/dgps-review-meeting-instructions-to-be-alert-on-holi-shab-e-barat-and-ram-navami/">डीजीपी

ने की समीक्षा बैठकः होली,शब-ए-बारात और रामनवमी पर अलर्ट रहने के निर्देश
प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने कहा है कि अडाणी समूह में एलआईसी के शेयरों के मूल्य में आश्चर्यजनक रूप से 52000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. इनका मूल्य अब मात्र 32000 करोड़ रुपये रह गया है और एलआईसी तथा इसके करोड़ों पॉलिसीधारकों द्वारा कमाया गया सारा लाभ जो अब हम सभी जानते हैं कि स्टॉक मार्केट में हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग के कारण हुआ था, उस सारे लाभ का सफाया हो गया है. इससे एलआईसी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-achievement-heart-bypass-surgery-in-rims-without-fainting-the-patient-kept-talking-to-the-doctors-during-the-operation/">बड़ी

उपलब्धि : बेहोश किए बगैर रिम्स में हुई हार्ट की बाईपास सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों से बातचीत करती रही मरीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही