Search

अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव सीएचसी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, लगाए फलदार पौधे

Barkagaon : अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. इस अवसर पर केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीएन प्रसाद ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन ने पर्यावरण दिवस पर जो पौधे यहां लगाए, वह सिर्फ छायादार ही नहीं, बल्कि फलदार भी हैं. यह पौधे बड़े होकर परिसर को हरा-भरा कर देंगे. इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और अगली पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस वर्ष में एक बार नहीं, हर दिन मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस बार पर्यावरण दिवस का थीम है कि हमें प्लास्टिक के इस्तेमाल को न कहना है, इसीलिए सभी लोगों को झोले का इस्तेमाल करना चाहिए.

ग्रामीणों के बीच बांटे गए पौधे

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन की ओर से अस्पताल और कार्यालय परिसर में करीब 500 जामुन, आम, गुलमोहर, नारियल, अमरूद, लीची, कटहल, करौंज आदि के पौधे लगाए गए और ग्रामीणों के बीच उसका वितरण किया गया.

प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए चित्रांकण और श्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. चित्रकला प्रतियोगिता में हरली की रिंकी कुमार प्रथम, डाड़ीकला की रूही परवीन दूसरे और लंगातू की अंकिता तिवारी तीसरे स्थान पर रही. वहीं श्लोगन प्रतियोगिता में बड़कागांव की मोनिका तिवारी प्रथम, दूसरे स्थान पर चंचला देवी और डाड़ीकला की संगीता कुमारी तीसरे स्थान पर रही.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली कि वह अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएंगे. इस अवसर पर गोंदलपुरा खनन परियोजना के प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, महाप्रबंधक आलोक कुमार, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सीएसआर प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता और पर्यावरण प्रबंधक अर्श तिवारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-neighbor-raped-a-minor-by-entering-the-house-condition-critical/">पलामू

: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//