Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़कागांव : अदाणी फाउंडेशन ने नेत्र जांच के बाद 39 मरीजों को दिया निःशुल्क चश्मा

Advertisement
Advertisement
ग्रामीणों ने कहा-अदाणी फाउंडेशन की कोशिश से आंखों में लौटी रौशनी, देखने की समस्या हुई दूर Barkagaon : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने पिछले 17 जून को हरली स्थित पंचायत भवन में दस मुफ्त नेत्र जांच शिविर की शुरुआत की थी. इसके तहत पहले शिविर में पुरुष और महिलाओं समेत 39 मरीजों को देखने में समस्या हो रही थी. हजारीबाग के नेत्र चिकित्सक परिमल पीयूष ने इनके आंखों की जांच की और उचित पावर का चश्मा लगाने की सलाह दी थी. उसके बाद मंगलवार को अदाणी फाउंडेशन की ओर से पंचायत भवन में सभी मरीजों को चश्मा दिया गया. निःशुल्क चश्मा पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे. ग्रामीणों ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन की कोशिश से उन्हें नई दृष्टि मिली है. अब नजदीक के साथ-साथ दूर की दृश्य भी स्पष्ट नजर आने लगी है.

खर्च और समय दोनों की हुई बचत

चश्मे से लाभान्वित ग्रामीण केवल महतो, ओमप्रकाश कुमार, रामदेशी महतो और तारा देवी समेत अन्य ने कहा कि इससे पहले उन्हें अपने आखों की जांच के लिए हजारीबाग जाना पड़ता था. वहां जाकर डॉक्टर के यहां शुल्क देकर नंबर लगवाना पड़ता था. उसके बाद दोबारा चश्मा लाने के लिए हजारीबाग जाना पड़ता था. इन सभी प्रक्रिया में पैसे खर्च होने के साथ-साथ समय भी लगता था. अब अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से घर बैठे ही डॉक्टर से जांच हो गई और चश्मा भी घर आ गया.

अदाणी फाउंडेशन लगाएगा 10 निःशुल्क शिविर

आने वाले महीनों में अदाणी फाउंडेशन की ओर से विभिन्न गावों में 10 मुफ्त नेत्र शिविर लगाए जाएंगे और डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चश्मा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम में खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्यकुमार सिंह, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता, शरद मिश्रा आदि मौजूद थे.

लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों में लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन जारी है. फाउंडेशन ने हाल ही में 70 टीबी के नए मरीजों को गोद लिया है. इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी मरीजों में अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं. फाउंडेशन की ओर से गांवों में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को दवाइयां और उचित परामर्श दिया जाता है. हरली हाई स्कूल में बच्चों के लिए विज्ञान विषय के स्पेशल टीचर नियुक्त किए गए हैं. आने वाले दिनों में अदाणी फाउंडेशन की ओर सीएसआर के तहत और भी कई कार्य किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों का जीवन और सुगम होगा. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही