Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अदाणी फाउंडेशन ने लगाया मुफ्त नेत्र जांच शिविर, जरुरतमंदों को मिलेगा निःशुल्क चश्मा

काफी संख्या में पुरुष, महिला और बच्चों के आंखों की हुई जांच विभिन्न गांवों में लगाए जाएंगे 10 जांच शिविर, जागरुकता रथ रवाना Barkagaon : बड़कागांव के गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने शनिवार को हरली स्थित पंचायत भवन में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों के आंखों की जांच की गई. इस मौके पर हजारीबाग के नेत्र चिकित्सक परिमल पीयूष ने ग्रामीणों को आवश्यक परामर्श दिए. अब इन मरीजों को अगले शिविर में मुफ्त चश्मा प्रदान किया जाएगा. आने वाले महीनों में अदाणी फाउंडेशन की ओर से विभिन्न गांवों में 10 मुफ्त नेत्र शिविर लगाए जाएंगे और डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को आवश्यक दवाइयां और नि:शुल्क चश्मा दिया जाएगा. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

[caption id="attachment_671908" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/7-1-300x200.jpg"

alt="रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना" width="300" height="200" /> रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना[/caption] इससे पहले इस शिविर के प्रचार-प्रसार को लेकर एक जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ ग्रामीणों को आने वाले दिनों में लगने वाले मुफ्त शिविर की जानकारी देगा. इस अवसर पर काफी संख्या में गाली, गोंदलपुरा और बलोदर के ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार ग्रामीणों को मदद पहुंचा रही है, जो स्वागतयोग्य है. कार्यक्रम के अवसर पर खनन परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्यकुमार सिंह, वरीय प्रबंधक भीखम सिंह और सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता आदि मौजूद थे.

लगातार जारी है सामाजिक दायित्वों का निर्वहन 

अपने सामाजिक दायित्वों के तहत अदाणी फाउंडेशन की ओर से जनहित के विभिन्न कार्य लगातार किए जा रहे हैं. अभी हाल ही में 70 टीबी के नए मरीजों को फाउंडेशन ने गोद लिया है और उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी मरीजों में से अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी अदाणी फाउंडेशन ने काफी संख्या में पौधरोपण किया और इस भीषण गर्मी में आम लोगों के लिए तीन प्याऊ केंद्रों का भी संचालन किया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी लगातार जनहित के कार्य जारी रहेंगे. इसे भी पढ़ें : युगांडा">https://lagatar.in/uganda-41-killed-including-38-students-in-rebel-attack-on-school-near-congo-border/">युगांडा

: कांगो सीमा के पास स्कूल पर विद्रोहियों के हमले में 38 छात्र समेत 41 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही