Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अदाणी फाउंडेशन ने अंबाजीत में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Barkagaon : हजारीबाग स्थित बड़कागांव की गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने महुगाई पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अंबाजीत परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. अपने सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया. इस शिविर में 85 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं. इसे भी पढ़ें– नीति">https://lagatar.in/delta-ranking-released-from-niti-aayog-hazaribagh-district-got-third-place-in-the-country/">नीति

आयोग से जारी किया डेल्टा रैंकिंग, हजारीबाग जिले को पूरे देश में मिला तीसरा स्थान

शीतलहरी से बचने की सलाह

इस अवसर पर हजारीबाग के जेनरल फिजिशियन डॉ विजय चैतन्य के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम ने ग्रामीणों को कई तरह की चिकित्सकीय सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान कीं. दिन भर चले इस शिविर में महिलाएं, ग्रामीण और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई. शिविर में कई महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ आई हुई थीं. इस शिविर में ग्रामीणों ने सर्दी, जुकाम, कमर व पैर दर्द और आंखों से संबंधित समस्याएं बताईं. डॉक्टर ने ग्रामीणों को ठंड और शीतलहरी से बचते हुए कामकाज करने की सलाह दी. साथ ही ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, वजन, धड़कन और नब्ज की भी जांच की और उनके सामान्य शारीरिक फिटनेस की जानकारी ली. शिविर में डॉक्टर ने नि:शुल्क दवाओं के साथ सभी ग्रामीणों को आवश्यक सलाह दी. डॉक्टर ने कहा कि ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है. इसे भी पढ़ें– विद्यार्थियों">https://lagatar.in/give-first-priority-to-the-interests-of-the-students-otherwise-action-will-be-taken-dr-mukul-narayan-dev/">विद्यार्थियों

के हितों को पहली प्राथमिकता दें, नहीं तो कार्रवाई : डॉ मुकुल नारायण देव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही