Search

 
 
 

अदाणी फाउंडेशन की पहल, अब साइकिल पर सवार होकर बच्चे आएंगे स्कूल

 
सात विद्यार्थियों के बीच बांटे निःशुल्क साइकिल Barkagaon : हजारीबाग स्थित बड़कागांव की गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने मंगलवार को बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव के बच्चों के बीच कार्यालय परिसर में निःशुल्क ब्रांडेड साइकिल का वितरण किया. अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन के क्रम में अदाणी फाउंडेशन ने सात ऐसे लड़के और लड़कियों को साइकिल प्रदान किए, जिन्हें पढ़ने के लिए स्कूल आने में काफी कठिनाई होती थी. इन बच्चों को राज्य संपोषित हरली प्लस टू उच्च विद्यालय पढ़ने के लिए अपने गांव से करीब दस से 12 किलोमीटर पैदल, ऑटो या किसी अन्य साधन से आना पड़ता था. अब साइकिल मिल जाने से दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले इन बच्चों का समय बचेगा और स्कूल आने में हो रही कठिनाई भी दूर हो जाएगी. गोंदलपुरा, बलोदर और गाली गांव के ये बच्चे साइकिल पाकर बेहद प्रसन्न नजर आए. साइकिल का उपयोग अन्य कार्यों में भी कर सकेंगे. अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में भी फाउंडेशन की ओर से परियोजना प्रभावित गांव के विद्यार्थियों को हर संभव मदद प्रदान करने की कोशिश की जाएगी. राज्य संपोषित हरली प्लस टू उच्च विद्यालय में अदाणी फाउंडेशन की ओर से विज्ञान विषय के दो विशेष शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार विद्यार्थियों को विज्ञान पढ़ा रहे हैं. इस स्कूल में विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और उन्हें पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता था.

जारी है जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश

अदाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गावों में लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन जारी है. फाउंडेशन ने हाल ही में 70 टीबी के नए मरीजों को गोद लिया है. इससे पहले गोद लिए गए 60 टीबी मरीजों में अधिकतर स्वस्थ हो चुके हैं. फाउंडेशन ने हाल ही में 39 मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच करवा कर उनके बीच निःशुल्क चश्मे का वितरण किया, जिससे उनके देखने की समस्या दूर हो गई. इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन की ओर से गांवों में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को दवाइयां और उचित परामर्श दिया जाता है. आने वाले दिनों में अदाणी फाउंडेशन की ओर सीएसआर के तहत और भी कई कार्य किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों का जीवन और सुगम होगा.

कार्यक्रम में थे मौजूद

साइकिल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर परियोजना प्रमुख धर्मेंद्र दूबे, डीजीएम संजय कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य कुमार सिंह, सुरक्षा प्रबंधक रामअवध यादव, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता, शरद मिश्रा, उप प्रबंधक संतोष तिवारी और चेतन साई समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही