Search

 
 
 

अडानी को अमेरिका में क्लीन चिट, राहुल गांधी ने कहा, कमजोर पीएम ने भारत के हितों का सौदा किया

राहुल गांधी ने एक्स परअमेरिकी अदालत के फैसले से जुड़ी  मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उस मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग के गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी खिलाफ आरोप खारिज करने के अनुरोध पर अदालत ने मुहर लगा दी है.
 

NewDelhi : भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिका के फेडरल कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दिये जाने पर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला है. उन्होंने कहा, मामला जितना साफ दिखता है, उतना है नहीं, उससे कहीं ज्यादा गहरा है

 

 

राहुल ने आरोप लगाया कि एक कमजोर स्थिति वाले प्रधानमंत्री(मोदी) को भारत के हितों का सौदा करने के लिए विवश किया गया. राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट पर डाले गये पोस्ट में लिखा, भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.  

 

राहुल गांधी ने एक्स परअमेरिकी अदालत के फैसले से जुड़ी  मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. उस मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग के गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी खिलाफ आरोप खारिज करने के अनुरोध पर अदालत ने मुहर लगा दी है.  

 

दरअसल अमेरिका की फेडरल कोर्ट ने गौतम अडानी और उनके भतीजे  सागर अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोप पूरी तरह खारिज कर दिये हैं. ब्रूकलिन की अमेरिकी जिला जज निकोलस गारौफिस ने केस खारिज करने की मांग मान ली.

 

जिला जज के फैसले के साथ ही अडानी के खिलाफ जारी कथित धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मामले खत्म हो गये. लगभग दो साल से चल रही कानूनी कार्यवाही समाप्त हो गयी. कोर्ट के फैसले से गौतम अडानी ने राहत की सांस ली है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही