Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अडानी ग्रीन एनर्जी का कमाल, देश की 7वीं सबसे बड़ी कंपनी बनी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल को पछाड़ा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के मार्केट कैप में भारी इजाफा हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4.45 लाख करोड़ पर पहुंच गया है. इसी के साथ अडानी ग्रीन भारत की 7वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गयी. मार्केट कैप के मामले में अडानी ग्रीन एनर्जी ने बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया है.

भारती एयरटेल का मार्केट कैप अडानी ग्रीन से भी कम

बीएसई इंडेक्स के अनुसार, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 4.43 लाख करोड़ है. यह भारत की 8वीं सबसे बड़ी कंपनी है. इसी तरह एचडीएफसी 4.42 लाख करोड़ की बाजार हैसियत के साथ 9वीं सबसे बड़ी कंपनी है. वहीं 4.14 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ भारती एयरटेल भारत की 10वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है. इसे भी पढ़े : बिहार-झारखंड">https://lagatar.in/bihar-jharkhands-naxalite-commander-vijay-arya-arrested-from-sasaram/">बिहार-झारखंड

का नक्सली कमांडर विजय आर्या सासाराम से गिरफ्तार

इस साल कंपनी के शेयरों में 103.46 फीसदी का उछाल

बता दें कि आज अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 2.40 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी के शेयरों की कीमत बढ़कर 2859.40 पर पहुंच गयी है. इस साल अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 103.46 फीसदी का उछाल आया है. वहीं पिछले एक साल में कंपनी के स्टॉक्स 157.37 फीसदी चढ़ चुके हैं. इसे भी पढ़े : एलन">https://lagatar.in/fir-against-elon-musk-allegation-of-twitter-shareholders-delayed-investment-information/">एलन

मस्क के खिलाफ FIR, ट्विटर शेयरहोल्डर्स का आरोप, निवेश की जानकारी देर से दी

कंपनी की कुल ऑपरेशनल कैपिसिटी 56 फीसदी बढ़ी

दरअसल अडानी ग्रीन एनर्जी ने अपनी चौथी तिमाही का डेटा अपडेट किया है. डेटा के अनुसार, कंपनी की सालाना आधार पर कुल ऑपरेशनल कैपिसिटी 56 फीसदी बढ़ी है. यह बढ़कर 5,410 मेगावॉट पर पहुंच गयी है. चौथी तिमाही में एनर्जी की बिक्री भी सालाना आधार पर 84 प्रतिशत बढ़कर 2,971 मिलियन यूनिट्स हो गयी. यह आंकड़ा 2021 की चौथी तिमाही में केवल 1,614 मिलियन यूनिट्स था. वहीं अमीरात की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अडानी समूह की तीन कंपनियों में 15 हजार करोड़ निवेश करने पर मुहर लगाई है. इस दोनों खबरों के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी आयी है. इसे भी पढ़े : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-voice-rising-in-bjp-on-communal-incidents-yeddyurappa-said-let-muslims-live-in-peace/">कर्नाटक

: सांप्रदायिक घटनाओं पर भाजपा में उठ रही आवाज, बोले येदियुरप्पा, मुस्लिमों को शांति से जीने दो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही