Mumbai : अरबपति गौतम अडानी फिर से चर्चा में हैं. लंदन स्थित फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाये जाने के बाद भी शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप ने साल 2013 में निम्नस्तर के कोयले को उच्च मूल्य के ईंधन के रूप में बेचकर धोखाधड़ी की थी. इस रिपोर्ट के आते ही भारत में खलबली मच गयी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस मोदी सरकार और गौतम अडानी पर हमलावर हो गयी, अब इस मामले में अडानी समूह ने एक स्टेटमेंट जारी कर सफाई दी है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट को झूठा और निराधार करार दिया है.भाजपा सरकार में भीषण कोयला घोटाला सामने आया है।
वर्षों से चल रहे इस घोटाले के ज़रिए मोदी जी के प्रिय मित्र अडानी ने लो-ग्रेड कोयले को तीन गुने दाम पर बेच कर हज़ारों करोड़ रुपए लूटे हैं, जिसकी कीमत आम जनता ने बिजली का महंगा बिल भर कर अपनी जेब से चुकाई है। क्या प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/05bqI4azvh">https://t.co/05bqI4azvh">pic.twitter.com/05bqI4azvh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May">https://twitter.com/RahulGandhi/status/1793179560168902972?ref_src=twsrc%5Etfw">May
22, 2024
Leave a Comment