Search

 
 
 

अडानी ग्रुप ने इस्कॉन से हाथ मिलाया, महाकुंभ में लाखों लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जायेगा

 
Ahmedabad / Prayagraj : अडानी ग्रुप ने महाकुंभ को लेकर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन (ISKCON) के साथ हाथ मिलाया है. अडानी ग्रुप ने इस्कॉन के साथ मिल कर महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है.

मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध होगा

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. गौतम अडानी ने लिखा, कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है, जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम IskconInc (इस्कॉन इंडिया) के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा शुरू कर रहे हैं. इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. अडानी ने लिखा, इस संदर्भ में गुरुवार को इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ. सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है. सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है. जान लें कि महाप्रसाद सेवा महाकुंभ के पूरे आयोजन तक उपलब्ध रहेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही