Search

 
 
 

अडानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में लिया...

 
New Delhi :  अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लि का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है. अडानी समूह ने आईएएनएस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है.                                                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

समूह की हिस्सेदारी मतदान अधिकार के साथ 76 प्रतिशत हो गयी

समूह की ओर से शेयर बाजारों को भेजी गयी सूचना के अनुसार, अडानी समूह ने पिछले महीने आईएएनएस में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. अब इस समाचार एजेंसी में समूह की हिस्सेदारी मतदान अधिकार के साथ 76 प्रतिशत हो गयी है. वहीं बिना मतदान अधिकार के उसकी हिस्सेदारी 99.26 प्रतिशत हो गयी है. समूह ने इस सौदे पर पांच करोड़ रुपये खर्च किये हैं.

एएमएनएल ने आईएएनएस द्वारा जारी नये शेयर हासिल किये

समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लि ने कहा, 15 दिसंबर, 2023 की हमारी पिछली सूचना के क्रम में हम सूचित करना चाहेंगे कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है. एएमएनएल ने आईएएनएस द्वारा जारी नये शेयर हासिल किये हैं. इसमें कहा गया है कि शेयरों के आवंटन को आईएएनएस के बोर्ड ने 16 जनवरी, 2024 को हुई बैठक में मंजूरी दे दी थी.

आईएएनएस की अधिकृत शेयर पूंजी 11 करोड़ रुपये है

अडानी समूह ने पिछले साल 15 दिसंबर को आईएएनएस में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी. इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया था. आईएएनएस की अधिकृत शेयर पूंजी 11 करोड़ रुपये है. वित्त वर्ष 2022-23 में इसका राजस्व 11.86 करोड़ रुपये रहा था. अडानी ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के अधिग्रहण के साथ मीडिया कारोबार में कदम रखा था. क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया कारोबार और वित्तीय समाचार डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का परिचालन करती है. इसके बाद दिसंबर में इसने समाचार चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही