New Delhi : कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को अडाणी समूह से जुड़े एक मामले की जांच के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिये जाने पर अपना नजरिया पेश किया है. कांग्रेस ने आज बुधवार को कहा कि इस कारोबारी समूह से जुड़ा घोटाला राजनीतिक निजी साझेदारी का मामला है और इसकी सच्चाई सिर्फ संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के जरिये ही बाहर आ सकती है.
अडानी मामले में SEBI ने 6 महीने का और समय मांगते हुए कहा था कि पूरी तरह से रिव्यू करने में 15 महीने लगेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 3 महीने का समय दिया है। यह बार-बार याद दिलाना ज़रूरी है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जो जांच चल रही है वह सिर्फ प्रतिभूति कानूनों के उल्लंघन तक ही…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May">https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1658772022053457920?ref_src=twsrc%5Etfw">May
17, 2023
Leave a Comment