Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अडानी-हिंडनबर्ग मामला : सुप्रीम कोर्ट की समिति ने क्लीन चिट दी, अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर रॉकेट बने

New Delhi : अडानी-हिंडनबर्ग (Adani Hindenburg) मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष समिति की रिपोर्ट अडानी ग्रुप के लिए खुशखबरी लेकर आयी है. सूत्रों के अनुसार समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली नजर में अडानी ग्रुप द्वारा मौजूदा नियमों या कानूनों का उल्लंघन नहीं पाया गया है. बता दें कि इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होते ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर उड़ान भरने लगे. नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अडानी ग्रीन के शेयरों में पांच फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट

अडानी पावर और अडानी ग्रीन के शेयरों में पांच फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट लगा. जान लें कि आज शुक्रवार सुबह के कारोबार में अडानी के शेयर कमजोर दिख रहे थे. लेकिन समय बीतते ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष कमेटी की रिपोर्ट सामने आयी तो, अडानी ग्रुप को शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला अडानी पावर (Adani Power) और अडानी ग्रीन (Adani Green) के शेयर दोपहर एक बजे के बाद से उड़ान भरने लगे दोनों स्टॉक्स में पांच फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट लगा. अडानी पावर 236.30 रुपये पर और अडानी ग्रीन 903.55 रुपये पर कारोबार करने लगा. अडानी विल्मर में 7.54 फीसदी की तेजी के साथ 406.50 रुपये पर कारोबार करने लगा.

अडानी ट्रांसमिशन में  भी अपर सर्किट लगा

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 4.27 फीसदी की तेजी के साथ 1,970.70 रुपये पर पहुंच गये. अडानी पोर्ट के शेयर 3.36 फीसदी की तेजी के साथ 687.30 रुपये पर पहुंज गये. अडानी ट्रांसमिशन की बात करें तो इसके शेयरों में पांच फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट लगा.एसीसी के शेयर भी 1.56 फीसदी की उछाल के साथ 1,739.10 पर कारोबार करने लगे. अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में 1.68 फीसदी, अडानी टोटल गैस के शेयरों में 1.33 फीसदी का उछाल आया.

किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं किया गया  

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के अनुसार अडानी समूह ने सभी लाभकारी मालिकों का खुलासा किया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सेबी ने ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है कि वे अडानी के लाभकारी मालिकों की घोषणा को खारिज कर रहे हैं. जान लं कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की रिटेल हिस्सेदारी में इजाफा हुआ है. रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अडानी ग्रुप द्वारा मौजूदा नियमों या कानूनों का प्रथम दृष्टया के स्तर पर किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही