LagatarDesk : Bloomberg">https://www.bloomberg.com/billionaires/">Bloomberg
Billionaires ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट जारी कर दी है. गौतम अडानी ने दुनिया के रईसों की लिस्ट में लंबी छलांग लगायी है. Bloomberg के अनुसार, गौतम अडानी 16वें पायदान पहुंच गये हैं. उनकी संपत्ति में बढ़कर 65.2 अरब डॉलर हो गयी है. वहीं अडानी एशिया के तीसरे रईस इंसान बन गये हैं. अडानी की नेटवर्थ में इस साल 31.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. जिसके कारण अडानी की संपत्ति इतनी बढ़ी है.
जन्माष्टमी के पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब, लालू- राबड़ी से बड़ी तेज प्रताप की तस्वीर
बॉस में संडे के वार में सनी ने लगाया डांस का तड़का, जानें किसको किया गया एविक्ट
पिस्टल के साथ अमन साव गिरोह का अपराधी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के माध्यम से करता था हथियारों की डिलिंग
Billionaires ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट जारी कर दी है. गौतम अडानी ने दुनिया के रईसों की लिस्ट में लंबी छलांग लगायी है. Bloomberg के अनुसार, गौतम अडानी 16वें पायदान पहुंच गये हैं. उनकी संपत्ति में बढ़कर 65.2 अरब डॉलर हो गयी है. वहीं अडानी एशिया के तीसरे रईस इंसान बन गये हैं. अडानी की नेटवर्थ में इस साल 31.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. जिसके कारण अडानी की संपत्ति इतनी बढ़ी है.
एशिया के सबसे रईस इंसान अंबानी
एशिया के सबसे बड़े रईस इंसान मुकेश अंबानी की बात करें तो वो अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर काबिज हैं. Bloomberg के मुताबिक, उनकी संपत्ति 85.6 अरब डॉलर हो गयी है. 2021 में अंबानी की नेटवर्थ में 8.88 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़े ; कृष्ण">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-missing-from-krishna-janmashtami-poster-picture-of-tej-pratap-bigger-than-lalu-rabri/">कृष्णजन्माष्टमी के पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब, लालू- राबड़ी से बड़ी तेज प्रताप की तस्वीर
अंबानी और अडानी के बीच चीन की दीवार
अडानी अब अंबानी से बस 4 पायदान पीछे हैं. अंबानी 12वें और अडानी 16वें स्थान पर हैं. अगर केवल एशिया का देखें तो इन दोनों के बीच अब चीन के झोंग शैनशैन रह गये हैं. झोंग शैनशैन 66.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में 14वें स्थान पर हैं. झोंग एशिया के दूसरे सबसे रईस आदमी हैं. उनकी नेटवर्थ में इस साल 12 अरब डॉलर की गिरावट आयी है.जून में अडानी की संपत्ति में आयी थी कमी
बता दें कि 14 जून को अडानी की नेटवर्थ 77 अरब डॉलर हो गयी थी. वो एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के लिए खतरा बन गये थे. लेकिन 14 जून को क मीडिया रिपोर्ट आयी, जिसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट देखने को मिली. इससे अडानी की संपत्ति घट गयी और वे फिसलकर 25वें पायदान पर आ गये थे. इसे भी पढ़े ; बिग">https://lagatar.in/in-sunday-ka-vaar-sunny-lit-up-the-dance-in-bigg-boss-know-who-was-evicted/">बिगबॉस में संडे के वार में सनी ने लगाया डांस का तड़का, जानें किसको किया गया एविक्ट
बेजोस टॉप पर, टॉप 5 में ये हैं शामिल
दुनिया के सबसे बड़े रईस इंसान एक बार फिर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं. Bloomberg के मुताबिक, बेजोस 194 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे बड़े अमीर हैं. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 194 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं. LVMH Moet Hennessy के चेयरमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट 159 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं. जबकि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 151 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं. फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग 139 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ पांचवें स्थान पर हैं.रईसों की लिस्ट में अमेरिका का दबदबा
बता दें कि रईसों की लिस्ट में अमेरिका का दबदबा है. टॉप 10 रईसों में 9 लोग अमेरिका के हैं. Bloomberg Billionaires की लिस्ट में अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी पेज 128 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं. गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन सातवें, अमेरिकी बिजनस मैन स्टीव बाल्मर आठवें, वारेन बफे नौवें और लैरी एलिसन 103 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दसवें स्थान पर हैं. इसे भी पढ़े ; [wpse_comments_template]20">https://lagatar.in/aman-saw-gang-criminal-arrested-with-20-pistols-used-to-deal-with-weapons-through-social-media/">20पिस्टल के साथ अमन साव गिरोह का अपराधी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के माध्यम से करता था हथियारों की डिलिंग
Leave a Comment