Search

 
 
 

अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा, 92.6 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ एशिया के नंबर वन अमीर बने

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर नजर डालें तो अडानी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है. अब वे विश्व में 19वें नंबर पर आ गये हैं. मुकेश अंबानी काफी लंबे समय तक एशिया के नंबर वन अमीर थे,  लेकिन अब वे  एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं.
 

Mumbai :  उद्योग धंधे की दुनिया से बड़ी खबर आयी है. खबर यह है कि गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है और वे भारत और एशिया के नंबर वन अमीर बन गये हैं.

 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर नजर डालें तो अडानी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है. अब वे विश्व में 19वें नंबर पर आ गये हैं. मुकेश अंबानी काफी लंबे समय तक एशिया के नंबर वन अमीर थे,  लेकिन अब वे  एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं.

 

 

 

अंबानी की नेटवर्थ अब 90.8 अरब डॉलर रह गयी है, वे विश्व में 20वें स्थान पर आ गये हैं. अहम बात यह है कि अंबानी और अडानी के नेटवर्थ के बीच महज 1.8 अरब डॉलर का अंतर है.

 

खबर है कि कल गुरुवार को अडानी समूह के शेयरों में तेजी आयी और एक ही दिन में अडानी की नेटवर्थ लगभग 3.56 अरब डॉलर बढ़ गयी. जबकि रिलायंस संपत्ति में मामूली 76.7 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई.

 

अडानी-अंबानी के अलावा दुनिया के अन्य अमीरों की बात करें तो  दुनिया के 20 सबसे अमीर व्यक्तियों में से सात अमीरों की संपत्ति में 2026 में गिरावट आयी है. सर्वाधिक नुकसान बर्नार्ड अर्नोल्ट को हुआ है. उनकी संपत्ति में 44 अरब डॉलर की गिरावट आयी है.

 

 एलॉन मस्क 656 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मजबूती से नंबर वन बने हुए हैं. लैरी पेज 286 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. टॉप 10 में जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलिसन, माइकल डेल, जेन्सेन हुआंग, बर्नार्ड अर्नोल्ट और जिम वाल्टन का नाम शामिल हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 
.
   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही