Search

अडानी ने हिंडनबर्ग को 413 पन्नों में दिया जवाब, कहा- यह भारत के विकास पर है हमला

LagatarDesk : दुनिया के सबसे अमीर भारतीय और उद्योगपति गौतम अडानी ने अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग को 413 पन्नों का जवाब भेजा है. अडानी ग्रुप ने कहा कि वह 24 जनवरी को `मैडऑफ्स ऑफ मैनहट्टन` हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को पढ़कर हैरान और काफी परेशान है. इस रिपोर्ट में  झूठ के अलावा और कुछ नहीं है. अडानी ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को गलत बताया है. अडानी ग्रुप ने कहा कि यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अनुचित हमला नहीं है, बल्कि भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता और भारत की विकास की कहानी और महत्वाकांक्षा पर एक सुनियोजित हमला है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट चुनिंदा मिस-इन्फॉर्मेशन का एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है. ग्रुप को बदनाम करने और खुद को लाभ पहुंचाने के लिए यह रिपोर्ट तैयार की गयी है. (पढ़ें, आज">https://lagatar.in/today-the-central-government-called-an-all-party-meeting-the-budget-session-will-start-from-january-31/">आज

केंद्र सरकार ने बुलायी सर्वदलीय बैठक, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र)

अडानी ग्रुप के शेयर्स 85% ओवरवैल्यूड-हिंडनबर्ग

बता दें अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी को 30000 से अधिक शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें 80 से अधिक सवालों के जवाब अडाणी ग्रुप से मांगे गये थे. रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कंपनियों की शेयर वैल्यू कंपनियों को वास्तविक वैल्यू से 85 प्रतिशत तक अधिक बताया गया है. इसके लिए अलग-अलग तरह के नाजायज तरीकों को अपनाया गया है. इतना ही नहीं ग्रुप की सभी प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज भी है. इसे भी पढ़ें : पठान">https://lagatar.in/pathan-in-5-days-did-business-of-282-crores-earned-550-crores-worldwide/">पठान

ने 5 दिनों में 282 करोड़ का किया बिजनेस, वर्ल्डवाइड पर 550 करोड़ कमाई की

गौतम अडानी की नेटवर्थ 10 फीसदी घटी

रिपोर्ट के कारण गौतम अडानी की नेटवर्थ में 2 दिन में लगभग 10 फीसदी नेटवर्थ भी कम हो गयी है. फोर्ब्स के एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी को नेटवर्थ में 1.32 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है. जिसके चलते अमीरों की लिस्ट में अडानी चौथे नंबर से खिसकर 7वें पर आ गये हैं. 25 जनवरी को उनकी नेटवर्थ 9.20 लाख करोड़ थी, जो शुक्रवार को 7.88 लाख करोड़ रुपए पर आ गयी. इसे भी पढ़ें : रातभर">https://lagatar.in/cold-increased-in-delhi-ncr-due-to-overnight-rain-even-today-rain-alert-with-strong-winds-in-many-cities/">रातभर

हुई बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, आज भी कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp