Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा पावर प्लांट से अडाणी ने बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की

Ranchi : तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार गोड्डा के पावर प्लांट से अडाणी पावर ने बांग्लादेश को रात रविवार से बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी. इसकी घोषणा खुद कंपनी ने की है. कंपनी की ओर जारी बयान में कहा गया कि गोड्डा के पावर प्लांट से फिलहाल 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू हुई है. कंपनी ने बताया कि इससे पहले प्लांट से ट्रायल के तौर पर बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति 16 दिसंबर, 2022 से शुरू कर दी गई थी. कंपनी ने झारखंड के गोड्डा में पहली 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर जनरेशन यूनिट को चालू किया है. इसकी कुल क्षमता 1600 मेगावाट है. 800- 800 मेगावाट की दो यूनिट लगायी गयी है. अभी पहली यूनिट से बिजली की आपूर्ति शुरू की गयी है. बतातें चलें कि पूरे बंग्लादेश में इस पावर परचेज एग्रीमेंट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. बांग्लादेश बिजली बोर्ड ने एग्रीमेंट पर सरकार को पुनर्विचार करने को कहा था. इसके बाद से ही गोड्डा के पावर प्लांट पर सवालिया निशान लग रहे थे. अंतत: बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गयी है.

अडाणी का भारत में यह पहला पावर प्लांट है

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे पहले चार महीने से भी अधिक समय तक बिजली आपूर्ति का ट्रायल किया गया. इसके बाद बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की व्यावसायिक आपूर्ति शुरू कर दी गई है. कंपनी का कहना है कि पहले दिन फुल लोड बिजली की आपूर्ति की गई. कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला पावर प्लांट है, जिसे 100 प्रतिशत फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (FGD), एससीआर ओर जीरो वॉटर डिस्चार्ज के साथ ऑपरेट किया जा रहा है. कंपनी ने कहा कि गोड्डा संयंत्र से बिजली आपूर्ति बांग्लादेश को किए जाने से पड़ोसी देश में बिजली की स्थिति सुधरेगी, क्योंकि इससे वहां खरीदी जाने वाली बिजली की औसत लागत में कमी आएगी. इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-gifted-89-schemes-to-godda/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने गोड्डा को दी 89 योजनाओं की सौगात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही