Search

 
 
 

नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई हैः एलएडीसी

 
Ranchi: झालसा के निर्देशानुसार न्यायायुक्त सह अध्यक्ष डालसा, रांची के मार्गदर्शन पर शनिवार को डालसा की ओर से कांके प्रखंड के मालश्रृंग गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. एलएडीसी अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा ने नशा उन्मूलन पर फोकस करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है. नशा से इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है. उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही एक अंधविश्वास है. किसी भी महिला या पुरूष को डायन कह कर इंगित न करें यह कानूनन अपराध है. इसमें सजा भी हो सकती है. बाल विवाह पर उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बेटियों को पढ़ाने पर जोर दें और 18 वर्ष के बाद ही विवाह करें. बाल विवाह तथा बाल श्रम भी अपराध है, इसके अलावा उन्होंने जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट एवं डावरी एक्ट पर जानकारी दी. सिन्हा ने कहा कि डालसा के द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता दिया जाता है, जिसके तहत लंबित मामलों के सुनवाई के लिए निःशुल्क अधिवक्ता दिया जाता है. पीएलवी जमिल अख्तर व सीमा देवी ने सड़क दुर्घटना संबंधित कानून, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन प्राप्त करने के बारे में बताया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में इससे संबंधित आवेदन देने के लिए लोगों को कहा.

14 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत

पीएलवी ने बताया कि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी. उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं, जिससे आपको समय व धन की बचत होगी. आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है. अंत में डालसा के पीएलवी ने कांके आसपास एवं बाजार क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम कर राहगीरों के बीच पम्पलेट, लिफलेट तथा कानूनी पुस्तिका का वितरण किया, तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया. साथ ही झारखंड सरकार की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम में फुलेश्वरी देवी, देवंती कुमारी एवं राजा वर्मा शामिल थे. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-kirit-somaiya-files-complaint-against-maulana-nomani-in-election-commission-alleging-hate-speech/">भाजपा

नेता किरीट सोमैया ने की मौलाना नोमानी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, हेट स्पीच का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही