Search

 
 
 

धार्मिक कार्यक्रमों में राजनीतिक तड़का लगाना दुर्भाग्यपूर्ण : दीपक मिश्रा

 
Ramgarh : पिछले दिनों रामनवमी में अवसर पर बरकाकाना में आयोजित धार्मिक मंच पर राजनीतिक होना दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कही. उन्होंने कहा कि मैंने शनिवार को खुद अपने महासमिति के पदाधिकारियों के साथ रामनवमी पूजा समिति घुटूवा और ओपी प्रभारी बरकाकाना से मुलाकात की और पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. साथ ही महासमिति के सदस्य जल्द जिले के पुलिस अधीक्षक से मिल कर मामले की गहनता से जाँच की मांग करेंगे. ताकि आगे से कभी भी इस तरह के धार्मिक आयोजनों में मतभेद पैदा न हो. साथ हीं उन्होंने कहा कि धार्मिक मंच किसी भी राजनीतिक पार्टी का अखाड़ा नहीं बनना चाहिए. ये मंच और आयोजन हर राजनीतिक दल में शामिल उन नेता और पदाधिकारियों का स्वागत करती है जिनकी आस्था सनातन धर्म और श्रीराम पर हो. उन्होंने कहा की महासमिति में शामिल हर पदाधिकारी किसी न किसी राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं लेकिन उनका आस्था प्रभु राम में होना हीं महासमिति के लिए महत्वपूर्ण रखता है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-youths-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar-2/">रांची

: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : दीपक मिश्रा

दीपक मिश्रा ने कहा कि महासमिति अभी किसी भी तरह का दोषारोपण करने वाला बयान न देकर प्रशासन के अनुसंधान रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उसके बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा एसे कड़ी कानूनी सजा दिलवाने की महासमिति मांग करेगी. चाहे वो किसी भी राजनीतिक पार्टी का नेता क्यों न हो. भविष्य में रामगढ़ जिले में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में कोई राजनीतिक रोटी न सेंक सके और तब तक महासमिति सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती है. बता दें कि विधायक अंबा प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था. इसे भी पढ़ें-सरकारी">https://lagatar.in/the-logo-of-the-government-channel-dd-news-was-changed-to-saffron-opposition-criticized-said-this-is-no-longer-prasar-bharati-but-prachar-bharati/">सरकारी

चैनल डीडी न्यूज का लोगो भगवा किया गया…विपक्ष ने की आलोचना, कहा, यह अब प्रसार भारती नहीं, प्रचार भारती है….
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही