Search

 
 
 

आठ IFS को अतिरिक्त प्रभार, शशिकर सामंत बने PCCF वाइल्ड लाइफ

 
Ranchi : राज्य सरकार ने आठ आइएफएस (भारतीय वन सेवा) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया. निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड के पद पर पदस्थापित शशिकर सामंत को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एफडीए के पद पर पदस्थापित विश्वनाथ साह को निदेशक झारपार्क्स का अतिरिक्त पर्भार सौंपा गया है. क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक दुमका के पद पर पदस्थापित सतीश चंद्र राय को वन संरक्षक देवघर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं प्रतीक्षारत सत्य प्रकाश नेगी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य नियोजना की जिम्मेवारी सौंपी गई है. डीएफओ देवघर के पद पर पदस्थापित राजकुमार साह को सामाजिक वानिकी प्रमंडल देवघर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उपनिदेशक पीटीआर के पद पर पदस्थापित कुमार आशीष को डीएफओ मेदिनीनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. विकास उज्जवल को डीएफओ सिमडेगा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं रांची डीएफओ श्रीकांत वर्मा को सामाजिक वानिकी प्रमंडल रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें -अंबा">https://lagatar.in/ed-raids-amba-prasads-premises-ten-months-ago-agency-had-sought-information-about-all-cases-and-dedicated-charge-sheet/">अंबा

प्रसाद के ठिकानों पर ईडी का छापा, दस माह पूर्व एजेंसी ने मांगी थी सभी केस और समर्पित आरोपपत्र की जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही