Search

 
 
 

FRA के नोडल ऑफिसर बनाये गये संजीव कुमार

 
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार बनाये गये FRA के नोडल ऑफिसर Ranchi :  वन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है. इससे संबंधित आदेश वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार ने जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि संजीव कुमार का कार्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करना होगा. साथ ही संबंधित प्रमंडल अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार मामले को समय-समय पर प्राप्त कर उसपर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है. वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन के क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते समय उत्पन्न कठिनाइयों का भी निराकरण करेंगे. इसके अलवा विभिन्न पदाधिकारी के समक्ष आवश्यकता अनुसार वन विभाग के पक्ष और हितों का भी समर्थ रूप से रखेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही