Search

 
 
 

देवघर-दुमका सदर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के लिए 3.42 करोड़ रुपए अतिरिक्त आवंटित

 
Ranchi : वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यय के लिए देवघर और दुमका सदर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के लिए 3 करोड़ 42 लाख रुपए का अतिरिक्त आवंटन किया गया है. इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने दोनों जिले के सिविल सर्जन को राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया है. बता दें कि आवंटित राशि से कार्यालय व्यय, कार्यालय उपकरण, आपूर्ति एवं सामग्री, चिकित्सकीय आपूर्ति, मोटर गाड़ी, इंधन एवं मरम्मत की जाएगी. वहीं आवश्यक एवं मौसमी बीमारी की दवा अगले 4 महीना तक की खरीदने का निर्देश दिया गया है. इनमें मुख्य रूप से सांप काटने और कुत्ता काटने (एंटी रेबीज) दवा की उपयोगिता को भी ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं सभी सिविल सर्जन को दवाओं की उपलब्धता का आकलन करने का निर्देश दिया गया है.

पूर्व में 33 करोड़ 91 लाख का किया गया है आवंटन

बता दें कि पूर्व में दोनों जिलों के लिए 33 करोड़ 91 लाख 89 हजार 200 रुपए का आवंटन किया जा चुका है. इनमें कार्यालय व्यय के लिए 95 लाख 19 हजार 200, कार्यालय उपकरण के लिए 1 करोड़ 69 लाख 17 हजार 200, कार्यालय आपूर्ति एवं सामग्री के लिए 10 करोड़ 68 लाख 77 हजार 200, चिकित्सकीय आपूर्ति के लिए 20 करोड़ 21 लाख 18 हजार 800 रुपये और मोटर गाड़ी, इंधन एवं मरम्मती के लिए 37 लाख 56 हजार 800 रुपए का आवंटन पूर्व में किया गया है.

अतिरिक्त आवंटित राशि

  • कार्यालय व्यय: 16 लाख
  • कार्यालय उपकरण : 20 लाख
  • आपूर्ति एवं सामग्री : 80 लाख
  • चिकित्सकीय आपूर्ति : 2 करोड़ 10 लाख
  • मोटर गाड़ी, इंधन एवं मरम्मती : 16 लाख
इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-elderly-couple-killed-with-sharp-weapon-in-naxal-affected-area/">चाईबासा:

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही