Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चार साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की होगी समीक्षा

Ranchi : झारखंड में चार साल से अधिक समय से लंबित आपराधिक कांडों की समीक्षा होगी. राज्य के सभी जिले के एसएसपी, एसपी, जोनल आईजी और सभी रेंज के डीआईजी 9 जून शुक्रवार को एडीजी अभियान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान अभियोजन स्वीकृत्या देश के लंबित कांडो की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की जायेगी. (पढ़ें, आर्मी">https://lagatar.in/land-scam-amit-agarwal-and-dalip-ghosh-appear-in-court-ed-seeks-five-days-remand/">आर्मी

लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल और दलीप घोष कोर्ट में पेश, ED ने पांच दिनों की रिमांड मांगी)

मार्गदर्शन और अनुवीक्षण समिति बनायी गयी

लंबे समय से लंबित केस के निष्पादन के लिए मार्गदर्शन और अनुवीक्षण समिति बनायी गयी है. इस समिति  के अध्यक्ष एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, उपाध्यक्ष, आईजी और सीआईडी असीम विक्रांत मिंज को बनाया गया है. जबकि सभी रेंज के डीआईजी इसके सदस्य है. पुराने लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी आयी है. राज्य का पुलिस विभाग इस काम को पूरा करने में जोर-शोर से जुटा हुआ है. अब तक राज्य के 75 प्रतिशत से लंबित कांडों का निष्पादन पुलिस पदाधिकारियों ने पूरा कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-40-thousand-looted-from-gas-agency-employee-in-pithoria/">रांची

: पिठोरिया में गैस एजेंसी के कर्मचारी से 40 हजार की लूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही