Search

ADG सुमन गुप्ता ने ई-साक्ष्य ऐप को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

Ranchi: एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता ने गुरुवार को ई-साक्ष्य ऐप को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी जिलों के एसएसपी, एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. इस बैठक में अपराधिक कानून में प्रावधानित अपराध दृश्य, घटनास्थल, तलाशी और जब्ति प्रक्रिया और वादी एवं साक्षियों के बयान को इलेक्ट्रानिक माध्यम से रिकॉर्ड किये जाने और ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने पर समीक्षा हुई. समीक्षा में एडीजी ने अनुसंधान के मद्देनजर सभी जिलों के एसपी को इस तथ्य से अवगत कराया कि जिस कांड में सात साल से अधिक का सजा का प्रावधान है, उस कांड की विशेष रूप से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए शत प्रतिशत अनुसंधानकर्ताओं को ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग अनिवार्य रुप से कराया जाए. साथ ही हिदायत दी गयी कि अनुसंधान में वांछित वीडियोग्राफी या फोटोग्राफी नहीं होने से भविष्य में कोर्ट द्वारा कोई प्रतिकूल टिप्पणी की जाता है या अनुसंधान को खारिज किया जाता है, या फिर झूठा होने का निर्णय दिया जाता है. तो ऐसे में इसकी पूरी जिम्मेदारी कांड के अनुसंधानकर्ता पर होगी. इसे भी पढ़ें -PLFI">https://lagatar.in/how-will-plfi-supremo-dinesh-gop-be-taken-to-aiims-hc-seeks-answer-within-a-week/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप को कैसे ले जाया जाएगा एम्स, HC ने मांगा एक हफ्ते में जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//