Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जवानों की समस्याओं व प्रशिक्षण से अवगत हुए बीएसएफ एकेडेमी टेकनपुर के एडीजी समेत हजारीबाग की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
  • देश का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है मेरू कैंप : एडीजी बैंस
  • शान-ए-मगध में एडीजी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
  • कमांडो अनुदेशकों ने दिखाई बिल्डिंग स्केलिंग तकनीक
  • आर्टीफिशियल वॉल क्लाइंबिंग का प्रदर्शन भी दिखाया
Hazaribagh : बीएसएफ एकेडेमी टेकनपुर के अपर महानिदेशक पीएस बैंस वार्षिक निरीक्षण के तहत सोमवार को मेरू कैंप तीन दिवसीय दौरे पर आए. प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप परिसर स्थित शान-ए-मगध में महानिरीक्षक एस बन्याल ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उप महानिरीक्षक एसटीएस राजेश कुमार, उप महानिरीक्षक डीके प्रमाणिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. मेरू परिसर स्थित शान-ए-मगध में अपर महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. फिर महानिरीक्षक ने प्रशासनिक भवन में सभी अधिकारियों से अपर महानिदेशक को रूबरू कराया. इस दौरान उन्हें प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में वर्ष भर में आयोजित और वर्तमान में चल रहे प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई. वहीं, अपर महानिदेशक ने सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए कई दिशा- निर्देश और आश्वासन भी दिए. फिर उन्होंने विशिष्ट प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा किया. इस दौरान कमांडो समूह के अनुदेशकों ने बिल्डिंग स्केलिंग तकनीक व आर्टीफिशियल वॉल क्लाइंबिंग का प्रदर्शन दिखाया. अपर महानिदेशक को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के क्वार्टर गार्ड में भी गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. एडीजी बैंस ने सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के नव आरक्षक आवासीय परिसर व प्रशिक्षण क्षेत्र का दौरा किया. नव आरक्षकों ने अपर महानिदेशक को वैपन हैंडलिंग और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन दिखाया.

एडीजी ने की प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना

प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र का सम्मिलित सैनिक सम्मेलन किया गया. सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में अपर महानिदेशक पीएस बैंस ने प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षण गतिविधियों की सराहना की. साथ ही जवानों की समस्याओं से संबधित व संस्थान में प्रशिक्षण से संबधित संसाधनों की उपलब्धता और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों, समस्याओं व उनके समाधान के बारे में विस्तार से चर्चा की और निर्देश दिए. एडीजी ने कहा कि यह संस्थान न केवल सीमा सुरक्षा बल का, अपितु देश का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है. यहां प्रत्येक चुनिंदा कार्मिक अपनी साबित की हुई योग्यता के आधार पर स्थानांतरित हुआ है. इसके अतिरिक्त उन्होंने मेरू कैंप की प्रशिक्षण टीम से भविष्य में प्रशिक्षुओं को और अधिक बेहतर प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाने का आह्वान किया. सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिक उपस्थित थे.

पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की मांग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरही प्रखंड के 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष इकबाल रजा ने सोमवार को अल्पसंख्यक कल्याण व खेलकूद कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल अंसारी से मिल कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बरही प्रखंड परिसर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क की दयनीय स्थिति से उन्हें अवगत कराया और अतिशीघ्र पार्क के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि बरहीवासियों के लिए यह पार्क काफी उपयोगी है. इस पार्क में प्रतिदिन सुबह शाम लोग भ्रमण के लिए आते हैं. बच्चे भी यहां खेलकूद करने आते हैं. इस पार्क का जीर्णोद्धार कर इसकी सुंदरता एवं उपयोगिता बढ़ाई जा सकती है.

देवरिया में स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दारू प्रखंड की कबिलासी पंचायत के देवरिया में डीएमएफटी विशेष प्रमंडल फंड से बननेवाले स्वास्थ्य उप केंद्र का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर बरकट्ठा विधायक अमित यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह और मुखिया रीना देवी ने आधारशिला रखी. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी उप स्वास्थ्य केंद्र की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है. इससे लोगों को इलाज के लिए शहर को नहीं जाना पड़ेगा. वहीं, 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने पर ग्रामीणों को इलाज की सुविधा मिलती है. मुखिया ने बताया कि पंचायत का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है. मौके पर राजेश प्रसाद, राजेश देव, दीपक देव, विजय प्रसाद, संतन सिंह, अखिलेश सिंह, जोगो सिंह, बबलू सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही