Search

 
 
 

अधीनम ने मोदी को सौंपा सेंगोल, उद्घाटन के साथ नया संसद भवन में स्थापित होगा

 
New Delhi : नये संसद भवन के उद्घाटन से पहले शनिवार को पीएम आवास में तमिलनाडु के अधीनम महंथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक सेंगोल सौंपा. अधीनम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सत्ता हस्तांतरण के इस सांस्कृतिक धरोहर को सौंपा. सेंगोल को रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर स्थापित किया जाएगा. नए संसद भवन का उद्घाटन वैदिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा. इससे पहले प्रधानमंत्री कहा कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा.

सेंगोल को वैदिक रीति के अनुसार प्राप्त किया

इस पंरपरा के निर्वहन के दौरान 21 अधीनम मौजूद रहे. मोदी ने उनका आशीर्वाद लिया. इससे पहले पीएम मोदी को सुनहरा अंगवस्त्रम दिया गया और फिर उन्होंने अधीनम से सेंगोल को वैदिक रीति के अनुसार प्राप्त किया. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौके पर मौजूद रहीं.

5 फीट लंबा है सेंगोल

5 फीट लंबे चांदी से बने इस सेंगोल पर सोने की परत चढ़ाई गई है. इसके ऊपरी हिस्से पर नंदी विराजमान हैं और इस पर झंडे बने हुए हैं. उनके नीचे तमिल भाषा में कुछ लिखा भी हुआ है. दरअसल, हाल ही में प्रायगराज से लाने के बाद इसे दिल्ली के म्यूजियम में रखा गया था. इस सेंगोल को 1947 में बनवाया गया था.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/unlimited-possibilities-of-investment-in-jharkhand-center-should-cooperate-hemant-soren/">झारखंड

में निवेश की असीम संभावनाएं, केंद्र करे सहयोग : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही