Search

 
 
 

अधीर रंजन चौधरी का पीएम मोदी को पत्र, आप जैसे वीवीआईपी के काफिलों से लगता है जाम, हस्तक्षेप करें...

 
  New Delhi :  लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके काफिले की वजह से दिल्ली, विशेषकर मध्य दिल्ली में लगने वाले भारी यातायात जाम से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है. लिखा है कि  ऐसे में उन्हें(पीएम) हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि लोग कठिनाई से बच सकें. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 मजदूर, मरीज,  स्कूल -कॉलेज  जाने वाले  बच्चों  को परेशानी 

श्री चौधरी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में यातायात जाम से जुड़ा मुद्दा उठाया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा लोगों के लिए अत्यधिक महत्व का विषय है और इसे लेकर कभी भी समझौता नहीं किया जा सकता .  उन्होंने कहा, फिर भी यह एक तथ्य है कि सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को अक्सर मार्ग अवरोध होने से कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इनमें दिहाड़ी मजदूर, मरीज, कार्यालय जाने वाले, स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे शामिल होते हैं.

वीवीआईपी आवाजाही के कारण  लोगों की उड़ानें, ट्रेन, परीक्षाएं छूट जाती हैं

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैंने सुना है और मुझे यह भी बताया गया है कि लोगों की उड़ानें, ट्रेन, परीक्षाएं छूट गयी. यातायात अवरोधों के कारण गंभीर रूप से बीमार लोगों को आवश्यक चिकित्सा सेवा मिलने में देरी हुई. उन्होंने 15 मार्च को लिखे अपने पत्र में कहा कि राजधानी की सड़कों पर वीवीआईपी आवाजाही के कारण जनता को परेशानी हो रही है. चौधरी ने कहा, यह मामला सार्वजनिक चिंता का है, मुझे यकीन है कि आप इस पर ध्यान देंगे और सुझाव के अनुसार आवश्यक कदम उठाया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही