Search

 
 
 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आधुनिक पावर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सरायकेला के पदमपुर स्थित विद्युत उत्पादन कारखाना आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को कारखाना परिसर में हस्ताक्षर अभियान और सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था.
 

Ranchi :  सरायकेला के पदमपुर स्थित विद्युत उत्पादन कारखाना आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को कारखाना परिसर में हस्ताक्षर अभियान और सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था.

Uploaded Image

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि तंबाकू एक धीमा जहर है, जो न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है.उन्होंने हस्ताक्षर अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

 

मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू की लत युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल सकती है. युवाओं से आग्रह किया कि वे स्वयं भी जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही