Search

 
 
 

'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए मांगी माफी

 
Lagatar Desk: फिल्म `आदिपुरुष` के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए माफी मांगी है. मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए ‘बिना शर्त माफी’ मांग ली है. प्रभास अभिनीत और पौराणिक महाकाव्य पर आधारित ‘आदि पुरुष’ का निर्देशन ओम राउत ने किया है. पिछले महीने रिलीज हुई इस फिल्म के संवाद को लेकर इसकी काफी आलोचना हुई थी. बाद में शुक्ला समेत फिल्म की टीम ने घोषणा की थी कि उन्होंने ‘कुछ डायलॉग बदलने’ का फैसला किया है.   शनिवार को डायलॉग लेखक शुक्ला ने कहा कि वह स्वीकार करते हैं कि ‘आदिपुरुष’ ने लोगों की भावनाएं आहत की हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि ‘आदिपुरुष’ से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मैं हाथ जोड़कर बिना शर्त माफी मांगता हूं’’ शुक्ला ने कहा, ‘‘प्रभु बजरंग बली हमें एकजुट रखें और हमें हमारे पवित्र सनातन तथा महान देश की सेवा करने की ताकत दें.’’ जून में हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषा में देशभर में रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है.   इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-madina-village-of-sonipat-spoke-to-farmers-drove-tractor-sowing/">राहुल

गांधी सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे, किसानों से बात की, बुआई की, ट्रैक्टर चलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही