Search

 
 
 

डीपीएस रांची की अदिति 44वां शतरंज ओलंपियाड का हिस्सा होंगी

 
Ranchi : डीपीएस रांची की नौवीं कक्षा की छात्रा अदिति राज 44 वां शतरंज ओलंपियाड का हिस्सा होंगी. यह खेल 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक चलेगा. यह कार्यक्रम चेन्नई के महाबलीपुरम में आयोजित होगा. उन्हें टूर्नामेंट देखने के लिए चुना गया है. इस टूर्नामेंट में अदिति को बातचीत करने का मौका दिया जाएगा. दुनिया भर के शतरंज ग्रैंडमास्टर्स के साथ और खेल से संबंधित एक्सपोजर हासिल करेंगी. इस आयोजन में झारखंड राज्य के कुल 6 छात्र भाग लेंगे और अदिति उनमें से एक है. अदिति की इस उपलब्धि पर डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. राम सिंह ने बधाई दी है.

ओलंपियाड मशाल रिले में शामिल हुई थी

7 जुलाई 2022 को खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रांची में आयोजित ओलंपियाड मशाल रिले में भी अदिति ने भाग ली थी. जिसमें झारखंड के खेल मंत्री हाफिजुल हसन भी उपस्थित थे. अच्छे प्रदर्शन के लिए खेल मंत्री ने उसे पुरस्कार भी दिया था. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/lack-of-ips-officers-in-the-state-ranchi-traffic-sps-post-vacant-for-nine-months/">राज्य

में IPS अफसरों की कमी, रांची ट्रैफिक एसपी का पद नौ महीने से खाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही