अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा
इस अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल1 (सूर्य-पृथ्वी लाग्रेंज बिंदु) पर सौर वायु के यथास्थिति अवलोकन के लिए तैयार किया गया है. एल 1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है. अंतरिक्ष एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच पर बताया कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला को पीएसएलवी-सी 57 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा. आदित्य-एल 1 मिशन का लक्ष्य एल 1 के चारों ओर की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा, जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का अवलोकन करने में मदद करेंगे. इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि आदित्य-एल 1 पूरी तरह से स्वदेशी प्रयास है,जिसमें राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी है.🚀PSLV-C57/🛰️Aditya-L1 Mission:
The launch of Aditya-L1, the first space-based Indian observatory to study the Sun ☀️, is scheduled for 🗓️September 2, 2023, at 🕛11:50 Hrs. IST from Sriharikota. Citizens are invited to witness the launch from the Launch View Gallery at… pic.twitter.com/bjhM5mZNrx">https://t.co/bjhM5mZNrx">pic.twitter.com/bjhM5mZNrx
— ISRO (@isro) August">https://twitter.com/isro/status/1696097793616793910?ref_src=twsrc%5Etfw">August
28, 2023
लाइव देखने के लिए रजिस्टर करा सकते हैं अपना नाम
स्पेस ऐजेंसी इसरो ने ट्वीट कर लिखा, `PSLV-C57/ आदित्य-L1 मिशन, पहली स्पेस आधारित ऑबजर्वेट्री है, जो सूर्य की स्टडी करेगा. ये दो सितंबर 2023 को भारतीय समयानुसार 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा. नागरिक श्रीहरिकोटा लॉन्च व्यू गैलेरी से लॉन्चिंग का गवाह बन सकते हैं. इसके लिए https://lvg.shar.gov.in/
VSCREGISTRATION/index.jsp पर रजिस्टर करा सकते हैं.
VSCREGISTRATION/index.jsp पर रजिस्टर करा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – चंदवा">https://lagatar.in/candwa-woman-killed-in-elephant-attack-body-sent-for-postmortem-after-11-hours/">चंदवा
: हाथी के हमले में महिला की मौत, 11 घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया [wpse_comments_template]
: हाथी के हमले में महिला की मौत, 11 घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया [wpse_comments_template]
Leave a Comment