Search

 
 
 

वुशु में आदित्य रंजन ने जीता कांस्य, झारखंड को मिला सत्र का पहला राष्ट्रीय पदक

Ranchi :  70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 अक्टूबर तक श्रीनगर के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, गांदरबल में किया गया. इसमें झारखंड की 16 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया. टीम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया.
 
आदित्य रंजन

Ranchi :  श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में झारखंड के आदित्य रंजन ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है. अंडर-17 बालक वुशु के 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य ने यह उपलब्धि हासिल की. इस पदक के साथ उन्होंने सत्र में झारखंड को पहला राष्ट्रीय पदक दिलाया.

 

प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 अक्टूबर तक श्रीनगर के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, गांदरबल में किया गया. इसमें झारखंड की 16 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया. टीम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया.

 

प्रतियोगिता के दौरान झारखंड के खिलाड़ियों ने कोच एवं मैनेजर सुशील कच्छप, इंदु मुंडा, वासुदेव टोप्पो और प्लवी के मार्गदर्शन में अपना प्रदर्शन किया. आदित्य की इस सफलता से राज्य के खेल जगत में खुशी का माहौल है.

 

मुख्यमंत्री समेत कई अधिकारियों ने दी बधाई

आदित्य रंजन की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी. सभी ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही