Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में ऑफरों की बौछार के साथ खुला आदित्य विजन का दूसरा शोरूम

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : आदित्य विजन का दूसरा शोरूम बुधवार 13 अप्रैल को धनबाद के सरायढेला में बड़े ही धूम धाम के साथ खुला. यहां सभी ब्रांड के लेटेस्ट प्रोडक्ट की बड़ी रेंज उपलब्ध है. शोरूम के उद्घाटन पर मार्केटिंग मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि बिहार में तो आदित्य विजन नाम का मोहताज नहीं है. बिहार में 76 ब्रांच हैं. और अब झारखंड भी पहुंच चुके हैं, जहां दूसरे ब्रांच का शुभारंभ आज हुआ है. इससे पहले पहला ब्रांच झारखंड के देवघर में खुल चुका है.

     बैंक मोड़ में तीसरा ब्रांच शीघ्र : गौरव कुमार

इसके अलावा एक और ब्रांच बैंक मोड़ में बहुत ही जल्द खुलने वाला है. श्री कुमार ने बताया कि अगर जनता का प्यार यूं ही मिलता रहा तो पूरे झारखंड में लोगों को बढ़-चढ़कर सेवा देंगे. उन्होंने कहा कि वह अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लेकर आए हैं. कहा कि ब्रांच में इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े हर तरह का सामान उपलब्ध है. कोई भी कस्टमर इसे खरीद सकता है. उन्होंने बताया कि आउटलेट पर कस्टमरों के लिए कई स्कीम्स हैं, जिनमें कैशबैक और फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके अलावा किसी भी कस्टमर को छोटी से छोटी खरीदारी पर भी एक कूपन दिया जाएगा. उन कूपनों में दस करोड़ तक के इनाम हैं, जिसे जीत कर कस्टमर लाभान्वित हो सकते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-will-be-hot-now-less-hope-of-relief/">धनबाद

अभी और होगा गरम, राहत की उम्मीद कम [wpse_comments_template]   ">https://lagatar.in/dhanbad-will-be-hot-now-less-hope-of-relief/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही