Search

आदित्यपुर : ज्ञान ज्योति विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा आयोजित सत्र 2022-23 के मैट्रिक परीक्षा में ज्ञान ज्योति विद्यालय गम्हरिया का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. यहां से 50 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से 35 छात्रों ने 60% से 88% के मध्य अंक प्राप्त किए हैं. शेष छात्र 50% से 59% के मध्य अंक प्राप्त किए हैं. विशाल कुमार, स्मृति कुमारी तथा सलेहा कुमारी ने क्रमशः 88% अंक प्राप्त किए हैं जबकि प्रीति कुमारी ने 87% अंक प्राप्त की है. छात्र-छात्राओं के इस उम्दा प्रदर्शन पर विद्यालय के निदेशक श्रीराम यादव ने विद्यालय परिवार की ओर से हर्ष प्रकट किया है. उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-100-matriculation-result-of-shanti-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का मैट्रिक का रिजल्ट शत-प्रतिशत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//