Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शत प्रतिशत रहा सेंट्रल पब्लिक स्कूल की 12वीं का रिजल्ट

Adityapur (Sanjeev Mehta)सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर (सीपीएस) में इस वर्ष 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. इस स्कूल से इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में 79 छात्रों ने जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22 छात्रों ने परीक्षा दी थी. आज जारी हुए सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दोनों स्ट्रीम के सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. सीपीएस स्कूल की साइंस स्ट्रीम की टॉपर छात्रा हर्षिता प्रसाद ने लगातार डॉट इन को बताया कि वह आगे की पढ़ाई मैकेनिकल इंजीनियरिंग से करेगी. हर्षिता के पिता नहीं हैं, उनकी माता रश्मि प्रसाद हाउस वाइफ हैं. बावजूद इसके हर्षिता मामा घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है. यह वर्तमान में जय प्रकाश उद्यान आदित्यपुर में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनके मामा उसे अच्छी तालीम दिलाना चाहते हैं और एक कुशल इंजीनियर बनाना चाहते हैं जिसके लिए वह काफी मेहनत कर पढ़ाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-executive-director-of-bsl-arrived-to-attend-the-final-of-the-cricket-competition/">किरीबुरू

 : क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शामिल होने के लिए पहुंचे बीएसएल के कार्यपालक निदेशक

छात्रों में दिखा खासा उत्साह

सीपीएस के कॉमर्स टॉपर आयुष कुमार ने बताया कि वह किसी अच्छे कॉलेज से बीकॉम करना चाहता है, जिसके बाद वह एमबीए करेगा. एमबीए की डिग्री लेने के बाद बिजनेस मैनेजमेंट में अपना कैरियर बनाएगा. आयुष के पिता संतोष कुमार गुप्ता बागबेड़ा रोड नंबर 4 में रहते हैं, वे सीएससी कैम्प चलाते हैं. माता शीला देवी हाउस वाइफ हैं. इधर, सफल विद्यार्थियों में साइंस स्ट्रीम से प्रथम हर्षिता प्रसाद को 92.6 प्रतिशत, द्वितीय मिलन अग्रवाल को 92.2 प्रतिशत और तृतीय जसवंत कुमार को 91.6 प्रतिशत अंक मिला है. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम आयुष कुमार को 87.4 प्रतिशत, द्वितीय अतुल भाष्कर को 80.0 प्रतिशत और अभिषेक प्रसाद को 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही