Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्रीराम इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत, 82% अंक के साथ गरिमा महतो बनी स्कूल टॉपर

 
Adityapur (Sanjeev mehta) : आदित्यपुर श्रीराम इंटर कॉलेज का 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. यहां से विज्ञान संकाय में कुल 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, सभी सफल हुए हैं. स्कूल की छात्रा गरिमा महतो ने 82.4%फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉपर बनी है. गरिमा ने बताया कि उनके माता-पिता मजदूरी करते हैं किंतु वे हमें इंजीनियर बनाना चाहते हैं जिसके लिए वह ज्यादा मेहनत कर रही है. वहीं स्कूल के छात्र अंकुश सिंह को 81.8% और सिमरन गुप्ता को 81.6% अंक आया है जो क्रमशः दूसरे और तीसरे टॉपर हैं. विद्यालय के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह और प्रिंसिपल प्रमोद कुमार सिंह ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्रों के मेहनत और शिक्षकों के लगन की सराहना की है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-better-performance-of-students-of-pj-saraswati-shishu-mandir-in-matriculation/">नोवामुंडी

: मैट्रिक में पीजे सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों का रहा बेहतर प्रदर्शन

कुल 396 में 375 प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण

आदित्यपुर स्थित श्रीराम इंग्लिश उच्च विद्यालय का 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. इस स्कूल से कुल 396 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 375 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय के छात्र सौरभ साहू ने 90.80% अंक अर्जित कर स्कूल टॉपर बना है. जबकि दूसरे स्थान पर प्रिया रानी साह और मणि मेहता 90% और तीसरे स्थान पर आनंदिनी कुमारी शर्मा 89% अंक अर्जित की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही