Search

 
 
 

आदित्यपुर : आजसू के न्याय मार्च में जिले से 10 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे उपायुक्त कार्यालय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार 29 मार्च को आजसू पार्टी का 7 सूत्री मांग को लेकर न्याय मार्च आयोजित किया गया है, जिसमें सरायकेला-खरसावां के 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे और सरकार के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे. यह जानकारी जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने दी. उन्होंने कहा कि न्याय मार्च में झंडा-बैनर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की टोली शामिल होगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपने किए हुए वादे का पूरा नहीं कर रही है. सरकार झारखंड को सामाजिक और राजनीतिक रूप से कमजोर एवं आर्थिक रूप से खोखला बना रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-large-blood-donation-camp-organized-by-asia-and-small-industries-bharti/">आदित्यपुर

: एसिया व लघु उद्योग भारती का वृहद रक्तदान शिविर आयोजित

वर्तमान वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करे. सरकार सवा तीन साल में कायदे से एक भी वादे पूरे नहीं की है. राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है. आजसू ने अपनी सात सूत्री मांगों में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने, पूर्व में जो जातियां अनुसूचित जनजाति की सूची में थी, उन्हें फिर से अनुसूचित जनजाति में शामिल करने, सरना धर्म कोड लागू करने, बेरोजगारों को रोजगार देने तथा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही