Search

 
 
 

आदित्यपुर : डीएवी एनआईटी में 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के डीएवी एनआईटी में सोमवार से 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू हो गई है. प्राचार्य ओपी मिश्रा ने आज विद्यालय परिसर में गायत्री पूजन और हवन कर कक्षा शुरू कराया है. बता दें कि यहां 11वीं कक्षा में साइंस (मैथ और बायो), के साथ कॉमर्स की भी पढ़ाई होती है. जिसमें दोनों स्ट्रीम में 120-120 छात्रों की सीट है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wild-elephant-damaged-many-houses-in-tarkuan-of-the-block/">चांडिल

: प्रखंड के तारकुआं में जंगली हाथी ने कई मकानों को किया क्षतिग्रस्त

नए सत्र में नई ऊर्जा के साथ विद्या अध्ययन करने का दिया संदेश 

विद्यालय ने अपने यहां के वैसे छात्रों को साइंस में नामांकन लिया है जिन्हे 75 फीसदी अंक मैट्रिक बोर्ड में आये थे जबकि दूसरे स्कूल से मैट्रिक करने वाले वैसे छात्रों का नामांकन लिया गया है जिन्हें 85 फीसदी अंक मिले थे. कॉमर्स के लिए 70 फीसदी अंक ऑल स्टूडेंट के लिए अनिवार्य रखा गया था. आज 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के आगमन पर विद्यालय के प्राचार्य तथा झारखंड प्रक्षेत्र एके सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ हवन यज्ञ में भाग लेकर विद्यार्थियों को नए सत्र में नई ऊर्जा के साथ विद्या अध्ययन करने का संदेश दिया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-11-years-the-foundation-stone-for-the-construction-of-20-rooms-in-tribal-2-upgraded-high-school-sitaramdera-was-laid/">जमशेदपुर

: 11 वर्षों बाद आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सीतारामडेरा में 20 कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही