Search

 
 
 

आदित्यपुर : 50 सरकारी कार्यालयों को बकाया बिजली बिल जमा करने का 15 दिन का अल्टीमेटम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के विभिन्न 50 सरकारी कार्यालयों पर बाकाया बिजली बिल को लेकर आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल ने सख्ती दिखाई है. विद्युत प्रमंडल कार्यालय ने सभी सरकारी कार्यालयों को बकाया बिजली बिल जमा करने का शनिवार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस भेजना शुरू किया है. विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि आदित्यपुर के सरकारी कार्यालयों पीएचईडी, सरकारी अस्पताल, जियाडा, सुवर्णरेखा, नगर निगम, साउथ ईस्टर्न रेलवे कार्यालय, सीआरपीएफ कमांडेंट ऑफिस आदि पर करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-phed-colony-residents-caught-thieves-in-the-middle-of-the-night-handed-them-over-to-the-police/">आदित्यपुर

: पीएचईडी कॉलोनी वासियों ने आधी रात को पकड़े चोर, पुलिस को सौंपा
उन्होंने बताया कि नगर निगम कार्यालय पर करीब 40 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है, जबकि जियाडा के पास करीब 12 अलग-अलग कनेक्शन में ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया है. विभिन्न फेजों के स्ट्रीट लाइटों के लिए आयडा के असिस्टेंट इंजीनियर के नाम से कनेक्शन लिए गए हैं. पीएचईडी कार्यालय कार्यपालक अभियंता के नाम पर लिए गए कनेक्शन पर 61 लाख 88 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है. वहीं साउथ ईस्टर्न रेलवे के नाम लिए गए कनेक्शन पर 71 लाख 45 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है. सुवर्णरेखा असिस्टेंट इंजीनियर के नाम लिए गए कनेक्शन पर भी 80 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-solar-light-in-bajrangbali-temple-complex-has-been-bad-for-several-months/">बहरागोड़ा

: बजरंगबली मंदिर परिसर में सोलर लाइट कई माह से खराब
सरकारी अस्पताल के मेडिकल अफसर के नाम लिए गए कनेक्शन पर 39 लाख 67 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है. सीआरपीएफ के कमांडेंट के नाम लिए गए कनेक्शन पर 17 लाख 57 हजार रुपए के बिजली बिल बकाया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों से बिजली बिल बकाया वसूलने का दवाब है. इसलिए इन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही