Search

आदित्यपुर : शनिदेव भक्त मंडली से जुड़ेंगे 152 सदस्य, 1001 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिदेव भक्त मंडली सदस्यता अभियान चलाकर 152 नए सदस्य बनाएगी. संस्था के पूर्व से 1100 के करीब सदस्य हैं लेकिन अब सक्रिय सदस्य बनाने की मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर एक कार्यक्रम 30 अप्रैल रविवार को ऑटो क्लस्टर सभागार में किया जा रहा है. प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए मंडली के लोगों ने बताया कि संस्था के सक्रिय सदस्य वो होंगे जो मंथली सहायता शुल्क अदा करेंगे. संस्था का लक्ष्य 1001 सक्रिय सदस्य बनाने का है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-utkal-swabhiman-diwas-cum-madhusudan-jayanti-mani-in-oriya-language-and-literature-department/">चाईबासा

: उड़िया भाषा एवं साहित्य विभाग में उत्कल स्वाभिमान दिवस सह मधुसूदन जयंती मनी

नए सदस्यों को संस्था से जुड़ने के लिए 1051 रुपये देने होंगे

नए सदस्यों को संस्था से जुड़ने के लिए 1051 रुपये देने होंगे. मंडली के कार्यों को देखकर कई लोग संस्था से जुड़ना चाह रहे हैं. मंडली जरूरतमंदों को हर माह मदद करती है. साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन साल में वृहद पैमाने पर करती है. प्रेसवार्ता में संरक्षक देवव्रत घोष, उपाध्यक्ष पंकज रामा, गौरंगो धर, नरेश कुमार टुडू, जी गंगाराव आदि प्रेस वार्ता में मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp