Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर के 16 छात्रों का विभिन्न कंपनियों में हुआ चयन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के तीन एम. टेक. प्रोग्राम (डिजाइन, थर्मल और एनर्जी) के छात्रों को पिछले वर्षों की तरह प्लेसमेंट में बेहतरीन सफलता हासिल हुई है. अधिकतर छात्र‌-छात्राओं को कोर कंपनियों में जैसे- अल्सटॉम (8), टाटा मोटर्स (2), टाटा कमिन्स (2), बजाज ऑटो लिमिटेड (1), डायकिन इंडिया (1), टेक्नीप एफएमसी (2) में प्लेसमेंट मिला है. प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले छात्रों में अधिकतम पैकेज 11.70 लाख प्रति वर्ष का मिला है. इसके अलावा सभी एम. टेक छात्र-छात्राओं को कोर कंपनियों से इंटर्नशिप भी प्राप्त हुई है. इसके तहत छात्रों को 25,000 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलेगी. इन कंपनियों ने 2 महीने से 11 महीने तक की इंटर्नशिप दी जा रही है. यांत्रिक विभाग के प्रमुख प्रो. संजय ने बताया कि इस बार एम. टेक की कोर्सेज के लिए अच्छी इंक्वायरी आ रही है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bdo-held-a-meeting-regarding-block-level-health-fair/">मनोहरपुर

: प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला को लेकर बीडीओ ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही