Search

 
 
 

आदित्यपुर : टाटा स्टील लॉन्ग प्रोड्क्ट में शिविर में 172 यूनिट रक्त संग्रह

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंटरनेशनल डे ऑफ चैरिटी के अवसर पर टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, एचडीएफसी बैंक और आदित्यपुर ग्रेटर के लायंस क्लब के सहयोग से कम्पनी के ट्रेनिंग सेंटर हॉल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में संविदा कर्मी सहित 223 कर्मचारी रक्त दान के लिए पहुंचे, जिनमें से 172 को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया. शिविर का उद्घाटन अभिजीत नैनोटी, सीनियर जीएम, एससीएम, आईबीएमडी द्वारा फीता काटकर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-will-announce-a-movement-against-corruption-on-the-birth-anniversary-of-lok-nayak/">जमशेदपुर

: लोकनायक की जयंती पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करेंगे विधायक सरयू राय
उद्घाटन सत्र में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के सीनियर मैनेजर कमलेंदु सिंह ने जनहित के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में टीएसएलपी से जुड़े रहने की प्रतिबद्धता की बात कही. वहीं लायंस क्लब की अध्यक्ष रमिता राजन ने टीएसएलपी और इस तरह के नेक कार्य में भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की. कम्पनी के सीपीओ मुकेश अग्रवाल ने कम्पनी के सर्वश्रेष्ठ वॉलिंटियर्स को सम्मानित किया एवं सभी विभागों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. सीएसआर हेड सत्यनारायण नन्दा ने कार्यक्रम का संचालन किया और आर सोमनाथ ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही